Monday, 28 December 2015

Gk Haryana

HSSC ALL PAPER
1. क्या हरियाणवी को भाषा का दर्ज़ा प्राप्त है?
उत्तर- नहीं हरियाणवी केवल बोली है, इसे अभी तक भाषा का दर्ज़ा नहीं मिला है|
2. हरियाणा में साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कौन-कौन-सी अकादमी कार्यरत हैं?
उत्तर- 1. हरियाणा साहित्य अकादमी 2. हरियाणा ग्रन्थ अकादमी 3. हरियाणा उर्दू अकादमी 4. हरियाणा संस्कृत अकादमी 5. हरियाणा इतिहास एवम् संस्कृति अकादमी|
3. हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा कौन-कौन से पुरस्कार दिए जाते हैं ?
उत्तर- i आजीवन साहित्य साधना सम्मान| राशी 5.00 लाख रूपये|
ii पं. माधव प्रसाद मिश्र सम्मान| राशी 2.50 लाख रूपये
ii महाकवि सूरदास सम्मान| राशी 1.50 लाख रूपये|
iv बाबू बालमुकुन्द गुप्त सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
v लाला देशबंधु गुप्त सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vi पं. लखमीचंद सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vii जनकवि मेहर सिंह सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
vii हरियाणा गौरव सम्मान|राशी 1.00 लाख रूपये|
ix आदित्य-अल्हड हास्य सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
x श्रेष्ठ महिला रचनाकार सम्मान| राशी 1.00 लाख रूपये|
उपरोक्त पुरस्कारों के अलावा प्रतिवर्ष श्रेष्ठ कृति पुरस्कार भी दिए जाते हैं|
4. हरियाणा साहित्य अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है?
उत्तर- हरिगंधा|
5. हरियाणा ग्रन्थ अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है? 
उत्तर- कथा समय और  सप्त सिंधु|
6. हरियाणा में आकाशवाणी केंद्र कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
उत्तर- 1.रोहतक 2. कुरुक्षेत्र 3. हिसार 4. सिरसा 5. अम्बाला |
7. हरियाणा में दूरदर्शन केंद्र कहाँ है?
उत्तर- हिसार |
8. हरियाणा का राज्य कवि कौन है?
उत्तर- श्री उदयभानू हंस|
9. धरोहर संग्रहालय कहाँ स्थित है?
उत्तर- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में|
10. हरियाणा उर्दू अकादमी की स्थापना कब हुई?
उत्तर- 22 दिसम्बर, 1985
11. हरियाणा उर्दू अकादमी कौन-कौन से पुरस्कार देती है?
उत्तर- राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार  
i.हाली पुरस्कार| राशी एक लाख रूपये|
राज्य स्तरीय पुरस्कार 
 i. मुंशी गुमानी लाल सम्मान| राशी 21,000 रूपये
ii. कंवर महेंद्र सिंह बेदी सम्मान| राशी 21,000 रूपये
iii. सुरेन्द्र पंडित सोज़ सम्मान| राशी 21,00 रूपये
12. हरियाणा साहित्य अकादमी का गठन कब हुआ ?
उत्तर- 09 जुलाई 1970 को
13. हरियाणा उर्दू अकादमी की पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- जमना तट|
14. हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी पंचकूला की पत्रिका का क्या नाम है ?
 उत्तर- शब्द बूंद |

15. हरियाणा संस्कृत अकादमी की मासिक पत्रिका का क्या नाम है ?
उत्तर- हरिप्रभा |
16. हरियाणा में अंतर्राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला कहाँ लगता है ?
उत्तर- सूरजकुंड (फरीदाबाद) 
17. सूरजकुंड क्राफ्ट मेला कब लगता है ?
उत्तर- प्रति वर्ष 1 से 15 फरवरी तक |
18. हरियाणा का सबसे चर्चित और लोकप्रिय लोक कवि किसे माना जाता है?
उत्तर- पंडित लख्मीचंद|
19. हरियाणा के सबसे प्रसिद्ध उर्दू शायर कौन थे ?
उत्तर- हाली पानीपती|
20. श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश हरियाणा में किस स्थान पर दिया ?
उत्तर- ज्योतिसर (कुरुक्षेत्र)

No comments:

Post a Comment